Advertisement

आज रात आकाश में दिखेगा ‘सुपरमून’, चांद आकार में 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला नजर आएगा

Share
Advertisement

आज रात गगन में आपको अगर चांद बहुत ही खूबसूरत नजर आए तो आप हैरान ना होईएगा क्योंकि आज रात धरा पर जमकर चांदनी बरसने वाली है। जी हाँ आपको बताते चलें   दरअसल आज आकाश में मून नहीं बल्कि’सुपरमून’ दिखाई पड़ने वाला है क्योंकि आज चंद्रमा का आकार सामान्य से 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला नजर आएगा। भारत में मंगलवार रात 12:02 बजे चांद सबसे बड़ा दिखाई देगा।

Advertisement

आपको बताते चलें सुपरमून तब होता है, जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है। इस वजह से चांद ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इस सुपरमून को देखने पर ऐसा लगेगा जैसे यह पृथ्वी के करीब आ रहा है।

बता दें इस महीने में दो सुपरमून दिखने वाले हैं। पहला 1 अगस्त यानी की आज दिखेगा और दूसरा 30 अगस्त की रात को। इस दिन दिखने में वाला सुपर मून अन्य सुपरमून की तुलना काफी बड़ा होगा क्योंकि यह धरती के बेहद करीब होगा। इसके अलावा आप इसके रंग को भी आसानी से देख पाएंगे। तो वहीं 30 अगस्‍त को ब्‍लूमून दिखाई देगा. ब्लू मून एक अत्यंत दुर्लभ घटना है। इसका चंद्रमा के रंग से कोई लेना-देना नहीं है. यह अक्सर किसी महीने की दूसरी पूर्णिमा को दिखाई देता है. इस बार अगस्‍त के महीने में भी दो पूर्णिमा पड़ रही हैं, इसलिए दूसरी पूर्णिमा के दिन सुपर ब्लू मून नजर आएगा। इससे पहले ब्लू मून 22 अगस्त 2021 में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: Delhi: सुबह 4 बजे आजादपुर मंडी पहुंचे राहुल गांधी, सब्जियों के पूछे भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *