Advertisement

सोहेल खान तोड़ रहे 24 साल का रिश्ता, सोहेल और सीमा खान लेंगे तलाक

Share

सोहेल खान ने सीमा सचदेव खान से साल 1998 में शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। अब आधिकारिक रूप से अलग हो रहे हैं।

सोहेल खान
Share
Advertisement

बॉलिवुड ऐक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) वाइफ सीमा खान (Seema Khan) से तलाक ले रहे हैं। दोनों को आज (13 मई) फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। सूत्रों के अनुसार सोहेल और सीमा के रिश्ते काफी दिनों से बिगड़े चल रहे थे और उसी के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है।

Advertisement

आपको बता दें कि सोहेल खान ने सीमा सचदेव खान से साल 1998 में शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। खबरों के मुताबिक, चंकी पांडे की सगाई पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इन दोनो की शादी काफी फिल्मी होने के कारण चर्चा में रही थी। सीमा और सोहेल के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे।

एक शो के दौरान सीमा ने सोहेल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कह था कि”ऐसा होता है कि कभी-कभी जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपके रिश्ते अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं। मैं इसके बारे में कोई माफी नहीं मांगती क्योंकि हम खुश हैं और मेरे बच्चे खुश हैं। सोहेल और न एक पारंपरिक शादी नहीं हैं लेकिन हम एक परिवार हैं। हम एक इकाई हैं। हमारे लिए, वह और मैं और हमारे बच्चे दिन के अंत में मायने रखते हैं।”

सीमा के पैरेंट्स थे शादी के खिलाफ

सीमा के पैरेंट्स इस शादी के खिलाफ थे। धर्म अलग होने की वजह से वो नहीं चाहते थे कि दोनों की शादी हो। हालांकि, इस कपल ने किसी की एक न सुनी और एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। वहीं सोहेल खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्म् ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। सोहेल खान पर्दे पर रोमांटिक ये लेकर कॉमेडी रोल तक प्ले कर चुके हैं। टीवी शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें: बाबा निराला के आश्रम में एक बार फिर से सुनाई देगी जपनाम की आवाज, जानें कब रिलीज होगी ‘Aashram 3’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *