Advertisement

लखनऊ को ‘स्मार्ट’ सौगात, CM योगी बोले- प्रदेश सरकार कर रही है बेहतरीन प्रयास

Share
Advertisement

लखनऊ: लखनऊ में 180 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बदल गया है। हमारी नीतियों के अनुरूप निवेश का माहौल बना। देश में कहीं भी निवेश आता है, तो उसमें सबसे पहले यूपी का नंबर आता है। कोरोना कालखंड में ये बातें सामने आ गईं। जब चीन से निवेश भाग रहा था, तब वह निवेश उत्तर प्रदेश में आया। स्मार्ट सिटी के अनुरूप हमारी सरकार ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हर ओर से आधारभूत संरचना के साथ जनसुविधा को बढ़ाने का काम किया है।

Advertisement

देश में कहीं भी निवेश आता है, तो उसमें सबसे पहले यूपी का नंबर आता है : CM

1,710 करोड़ रुपये की 180 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में यूपी CM बोले कि विकास परियोजनाओं के माध्यम से ही आमजन के जीवन में बदलाव किया जा सकता है। प्रदेश सरकार बेहतरीन प्रयास कर रही है। एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। याद करिए, 14 वर्षों तक लोगों ने प्रदेश को कहां पहुंचा दिया था। हर क्षेत्र में यूपी पिछड़ता गया।

प्रदेश सरकार कर रही है बेहतरीन प्रयास: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में डाटा का कितना महत्व है, ये आप जानते हैं। आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में डाटा सेंटर स्थापित हो रहे हैं। उत्तर भारत के सबसे बड़े डाटा सेंटर के लिए उत्तर प्रदेश का नाम चुना गया है। पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। पहले की सरकारों में नकलयुक्त परीक्षाएं होती थीं। कॉलेजों के सत्र नियमित नहीं थे। उसका परिणाम यह होता था, जब नौजवान कहीं नौकरी के लिए बाहर जाता था, उसे पहले ही बाहर कर दिया जाता था।

CM योगी बोले नेपाल से जोड़ने वाले मार्ग 4 लेन के बन रहे हैं। बिहार से जोड़ने वाले मार्ग 4 लेन के हैं। सभी अंतर्राज्यीय कनेक्टिविटी 4 लेन की होगी। एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाएंगे जो अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगा। उत्तर प्रदेश में 2012-17 के बीच औसत तीसरे दिन एक बड़ा दंगा होता था। इसमें एक पक्ष का ही व्यक्ति नहीं मरता था। दोनो तरफ से जनधन की हानि होती थी। ये प्रदेश के विकास को बाधित करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *