Advertisement

Sawan shivratri: सावन शिवरात्रि पर इस तरीके से रखें व्रत, जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

Sawan shivratri
Share
Advertisement

Sawan shivratri: आज यानि मंगलवार को श्रावण माह के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही सावन शिवरात्रि का व्रत और मंगला गौरी का व्रत भी है। सावन शिवरात्रि व्रत का खास महत्व माना जाता है। आज के दिन भोलेनाथ के भक्त सावन शिवरात्रि पर भगवान शंकर जी पूरी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते हैं। शिव जी भोले बाबा को वैसे तो मनाने के लिए कहा जाता है कि ज्यादा पूजा की जरुरत नहीं पड़ती सिर्फ मन में सच्ची श्रद्धा से ही भगवान शिवजी प्रसन्न हो जाते है। लेकिन सावन महीने के सोमवार, प्रदोष व्रत और शिवरात्रि को हिंदू धर्म में विशेष दर्जा दिया गया है।

Advertisement

सावन शिवरात्रि पर इस तरीके से रखें व्रत

माना जाता है कि आज के दिन जो भी व्रत रखता है उन लोगों की सभी परेशानियां हमेशा से जीवन से दूर हो जाती है। तो चलिए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की दशा, इस शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करें। शिवरात्रि हर महीने की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस साल सावन महीने में शिवरात्रि कल यानी कि 26 जुलाई 2022, आज मंगलवार को मनाई जा रही है। आज के दिन एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है, जिसके कारण शिव-पार्वती (Sawan Shivratri 2022) की पूजा से विशेष लाभ होगा। आज के दिन सावन शिवरात्रि और मंगला-गौरी व्रत एक ही दिन पड़ रहे हैं। 

जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि बेला- शाम 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल- दोपहर 4 बजकर 53 मिनट से शाम 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

Read Also:- Sawan Shivratri 2022: आज शिवरात्रि पर मंगला-गौरी का बन रहा शुभ संयोग, ये काम करने से जीवन से सभी तरह के कष्ट होंगे दूर!

आज का अशुभ मुहूर्त

दुष्टमुहूर्त- 8:22:11 से 9:16:41 तक रहेगा।

कुलिक- 13:49:09 से 14:43:39 तक रहेगा।

कंटक- 6:33:12 से 07:27:42 तक रहेगा।

राहु काल- 16:05 से 17:44 तक रहेगा।

कालवेला/अर्द्धयाम- 8:22:11 से 09:16:41 तक रहेगा।

यमघण्ट- 10:11:11 से 11:05:40 तक रहेगा।

यमगण्ड- 9:03:04 से 10:45:14 तक रहेगा।

गुलिक काल- 12:45 से 14:25 तक रहेगा।

आज का सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय।

सूर्योदय- सुबह 6:07 पर होगा।

सूर्यास्त- शाम 7:24 पर होगा।

चन्द्रोदय- शाम 28:02 पर होगा।

चन्द्रास्त- सुबह 17:48 पर होगा।

चन्द्र राशि- मिथुन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें