Advertisement

AAP Candidate List: UP में AAP ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 150 नामों का किया ऐलान

AAP की पहली सूची
Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (AAP Candidate List) जारी कर दी है, जिसमें 150 नामों का ऐलान किया गया। इस दौरान यूपी चुनाव प्रभारी सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होनें बताया है कि इन उम्मीदवारों में एमबीए किए हुए 8, 38 पोस्ट ग्रेजुएट, 4 डॉक्टर, 8 पीएचडी, 7 इंजीनियर, 8 बीएड, 39 ग्रेजुएट, 6 डिप्लोमा हैं।

Advertisement

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 150 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी

आप सासंद संजय सिंह ने कहा यूपी में बदलाव की नई राजनीति के लिए राजनीति की गंदगी पर झाड़ू चलाने के लिए बेसिक मुद्दों के लिए आम आदमी पार्टी 403 सीटो पर लड़ेगी। जिसमें 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी (AAP Candidate List) की जा रही है। इन 150 उम्मीदवारों की सूची में पढ़े लिखे योग्य का चयन किया है। डॉक्टर 4 पीएचडी 8 इंजीनियर 7 उम्मीदवार है।

राजनीति की गंदगी पर झाड़ू चलाने के लिए आप तैयार: संजय सिंह

उन्होनें कहा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों को राजनीति के केंद्र में मुद्दे के रूप में लाने के लिए आप 403 सीट पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें 150 सीटो का चयन केजरीवाल जी ने किया है। 403 में से 150 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। जिसका चयन अरविंद केजरीवाल व केंद्रीय नेतृव ने किया। शिक्षित योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

AAP Candidate List: जानें पहली सूची में AAP का जातीय समीकरण

AAP ने 150 नामों में से 55 ओबीसी उम्मीदवार, 31 अनसूचित जाति, 14 मुस्लिम, 6 कायस्थ 6 और 36 ब्राह्मण उम्मीदवार का ऐलान किया है। एमबीए की शिक्षा प्राप्त 8 उम्मीदवार है। पोस्ट ग्रेजुएट 38 ,डॉक्टर 4 है पीएचडी 8, इंजीनियर 7, बीएड 8, ग्रेजुएट 39, डिप्लोमा 6 उम्मीदवार बनाये गए। संजय सिहं ने कहा यूपी के जनता के ऊपर है कि वह योग्य उम्मीदवारों को चुनकर भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें