Advertisement

REET 2022: इस तारीख को जारी होंगे REET परीक्षा के प्रवेश पत्र, इंतजार हुआ खत्म

Share
Advertisement

नई दिल्ली। REET 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 की परीक्षा के आयोजन में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है, जिसको देखते हुए रीट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा उम्मीदवारों को यह बात पता होनी चाहिए कि रीट के प्रवेश पत्र ऑनलाइन  माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रीट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।

Advertisement

REET 2022: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र
रीट 2022 के लिए प्रवेश पत्र को 14 जुलाई, 2022 को जारी किया जाएगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

15 लाख से अधिक छात्रों ने किया है आवेदन
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान के अनुसार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 15,66,992 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए हैं। बता दें कि इनमें से 13,65, 831 उम्मीदवार राजस्थान के हैं। इनमें से 86 फीसदी उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद के परीक्षा केंद्र अलॉट हुए हैं। 

62000 पदों पर है रिक्तियां
रीट 2022 में रिक्त पदों की संख्या 62 हजार निर्धारित की गई है। हालांकि, पहले यह संख्या 32 हजार ही थी। बीते साल हुई परीक्षा में अनियमितता की बात सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द किया गया था। इसलिए बीते साल की सीटों को भी इस साल की परीक्षा में जोड़ा गया है। 

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार रीट की आधिकारिक वेबसाइट  reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रीट 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *