
Raksha Bandhan 2022 Muhurat आज 11 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का त्योहार मनाया जा रहा है। धर्म शास्त्रों के मुताबिक, रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। बहनें भाइयों की कलाई पर स्नेह से राखी बांधेगी। हालांकि आज श्रावण पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ के साथ ही भद्रा लग रही है। ज्योतिषियों के मुताबिक श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को श्रावणी पर्व अर्थात् रक्षाबंधन का पर्व होता है।
आज का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य के अनुसार (Raksha Bandhan 2022 Muhurat) 11 अगस्त गुरुवार को पूर्णिमा के साथ शुरू होकर रात 8:25 बजे तक रहेगी। शुक्रवार 12 अगस्त को भद्रा नहीं है। उदया तिथि के अनुसार पूरे दिन पूर्णिमा तिथि का मान रहेगा। दोपहर 2 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। दोपहर 2 बजे के बाद सौभाग्य योग एवं रवि योग भी रहेगा।
आज का पंचांग
श्रावण – शुक्ल पक्ष- चतुर्दशी तिथि – गुरुवार
नक्षत्र – उत्तरषाढ़ा नक्षत्र 06.53 बजे तक, इसके उपरांत श्रवण नक्षत्र 04.07 बजे तक, इसके उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र (आज तीन नक्षत्र)
महत्वपूर्ण योग – आयुष्मान योग
चंद्रमा का मकर राशि पर संचरण
रक्षाबंधन भद्रा समय 2022
रक्षाबंधन के दिन भद्रा का प्रारंभ: आज, सुबह 09:34 बजे से
भद्रा समापन का समय: आज, शाम 04:26 बजे पर
12 अगस्त को रक्षा बंधन मनाना रहेगा मंगलकारी
12 अगस्त को रक्षाबन्धन का पर्व मनाना सभी तरह से मंगलकारी रहेगा।ज्योतिषाचार्य मनोज द्विवेदी का कहना है कि 12 अगस्त को सौभाग्य योग में ही रक्षाबंधन मनाना उचित और मंगलकारी है।
राखी बांधने का मंत्र
येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामभिवध्नामि रक्षे माचल माचलः।।