Advertisement

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले जाने पर लगी रोक, फैसले का जमकर हो रहा विरोध

Share
Advertisement

राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद को लेकर एक बड़ा और विवादित फैसला सामने आया है। बता दें मस्जिद प्रबंधन ने मस्जिद के अंदर महिलाओं की एंट्री पर रोक लगा दी है। इसी के साथ मस्जिद प्रबंधन ने तीनों गेट पर नोटिस जारी कर ये फरमान सुनाया है। वहीं अब इस फैसले को लेकर जमकर विरोध भी हो रहा है।

Advertisement

बता दें मस्जिद प्रबंधन ने तीनों एंट्री गेट पर एक नोटिस बोर्ड लगा दिया है। जिसमें ये लिखा हुआ है, जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल होना मना है।’ मतलब कि लड़की के साथ अगर कोई पुरुष अभिभावक नहीं है, तो उन्हें मस्जिद में प्रवेश नहीं मिलेगा।

स्वाति मालीवाल ने फैसले का किया विरोध

हालांकि मस्जिद प्रबंधन के इस फैसले का विरोध करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जामा मस्जिद प्रबंधन के इस फैसले की आलोचना करते हुए मुख्य इमाम को नोटिस जारी करने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिलकुल गलत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है, उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *