Advertisement

3rd Phase Voting: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी, हमें जनता से मिलेगा अच्छा बहुमत: सलमान खुर्शीद

Salman Khurshid
Share
Advertisement

UP Election Phase 3: तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान शुरू हो गया है। यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। राज्य के 16 ज़िलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी

वहीं उत्तर प्रदेश के फ़र्रूख़ाबाद में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने एक मतदान केंद्र में मतदान किया। इस मौके पर उन्होनें कहा हमें उत्तर प्रदेश में पहले काफी दिक़्क़तें हुईं हैं लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है और हमें जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यहां की राजनीति के परिदृश्य में अपना नाम दर्ज कराने आई है।

आज इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल के अलावा शिवपाल सिंह यादव, सतीश महाना, रामवीर उपाध्याय, लुईस खुर्शीद, असीम अरुण और रामनरेश अग्निहोत्री की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *