Advertisement

PradhanMantri Sangrahalaya: भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की बताएगा कहानी, PM ने बताया क्यों है खास

PradhanMantri Sangrahalaya
Share
Advertisement

PradhanMantri Sangrahalaya: आज दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में PM मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री संग्रहालय का PM ने मुआयना करने के बाद संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें कहा ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि दिल्ली में हमने बाबा साहेब की महापरिनिर्वाण स्थली, अलीपुर रोड पर बाबा साहेब मेमोरियल का निर्माण करवाया। बाबा साहेब के जो पंच तीर्थ विकसित किए गए हैं, वो सामाजिक न्याय और अटूट राष्ट्र निष्ठा के लिए प्रेरणा के केंद्र हैं।

Advertisement

पीएम मोदी बोले एक दो अपवाद छोड़ दें तो हमारे यहां लोकतंत्र को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत करने की गौरवशाली परंपरा रही है। इसलिए हमारा भी ये दायित्व है कि अपने प्रयासों से लोकतंत्र को मजबूत करते रहें। भारत, लोकतंत्र की जननी है, Mother of Democracy है। भारत के लोकतंत्र की बड़ी विशेषता ये भी है कि समय के साथ इसमें निरंतर बदलाव आता रहा है। हर युग में, हर पीढ़ी में, लोकतंत्र को और आधुनिक बनाने, सशक्त करने का निरंतर प्रयास हुआ है।

भारत, लोकतंत्र की जननी है, Mother of Democracy है

उन्होनें कहा ये हम भारतवासियों के लिए बहुत गौरव की बात है कि हमारे ज्यादातर प्रधानमंत्री बहुत ही साधारण परिवार से रहे हैं। सुदूर देहात से आकर, एकदम गरीब परिवार से आकर, किसान परिवार से आकर भी प्रधानमंत्री (PradhanMantri Sangrahalaya) पद पर पहुंचना भारतीय लोकतंत्र की महान परंपराओं के प्रति विश्वास को दृढ़ करता है। इस संग्रहालय में जितना अतीत है, उतना ही भविष्य भी है। ये संग्रहालय देश के लोगों को बीते समय की यात्रा करवाते हुए, नई दिशा-नए रूप में भारत की विकास यात्रा पर ले जाएगा।

हमारे ज्यादातर प्रधानमंत्री बहुत ही साधारण परिवार से रहे

अपने संबोधन में PM ने कहा देश के हर प्रधानमंत्री ने संविधान सम्मत लोकतंत्र के लक्ष्यों की पूर्ति में भरसक योगदान दिया है। उन्हें स्मरण करना स्वतंत्र भारत की यात्रा को जानना है। यहां आने वाले लोग देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान से रूबरू होंगे, उनके संघर्ष-सृजन को जानेंगे। देश के हर प्रधानमंत्री (PradhanMantri Sangrahalaya) ने अपने समय की अलग-अलग चुनौतियों को पार करते हुए देश को आगे ले जाने की कोशिश की है। सबके व्यक्तित्व, कृतित्व, नेतृत्व के अलग-अलग आयाम रहे हैं।

पीएम मोदी ने बताया क्यों है खास

प्रधानमंत्री संग्रहालय में पहली गैलरी मैं 1947 का इतिहास दिखाया जाएगा। साथ ही यहां पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे मे पता चलेगा। उसके बाद भारत के आगे के जीवन के बारे में पता लगेगा। उसके आगे नई इमारत है। यहां सभी आजाद भारत के प्रधानमंत्रियों के बारे में पता चलेगा। पारंपरिकता से लेकर आधुनिक भारत की जानकारी मिलेगी।

Read Also:- पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन, सभी प्रधानमंत्रियों की खास जानकारी मिलेगी यहां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *