जनचौपाल के जरिए PM मोदी का मतदाताओं से संवाद, बोले- लता दीदी की मधुर आवाज हमेशा रहेगी हमारे साथ

नई दिल्ली: पीएम Narendra Modi ने जन चौपाल (Jan Choupal) के माध्यम से यूपी के मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत ही दुःखद खबर आई है। हमारी लता दीदी आज हमें छोड़कर चली गई हैं, परमात्मा में विलीन हो गई है। कल ही वसंत पंचमी का पर्व था, मां शारदा की हम आराधना कर रहे थे। जिनके कंठ से मां सरस्वती का आशीर्वाद छोटे बड़े हर किसी को मिलता था, वो लता दीदी ब्रह्मलोक की यात्रा पर चली गई।
लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार आती हैं वरदान की तरह
PM बोले लता दीदी (Lata didi) का व्यक्तित्व का विस्तार सिर्फ गानों की संख्या पर सीमित नहीं था। मेरे जैसे अनेकों लोग हैं जो गर्व से कहेंगे कि लता दीदी के साथ उनका निकट संबंध था। जीवन के हर क्षेत्र के लोग हमें लता दीदी के प्रति अपना स्नेह जताते हुए हर पल मिलेंगे। इससे पता चलता है कि लता जी के व्यक्तित्व की विशालता कितनी बड़ी थी। आज हम सब दुखी हैं, पूरा देश दुखी है। लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह मिलती है।
लता जी ने संगीत की दुनिया में स्थान तो बनाया ही साथ ही वो ममता की थी प्रतीक
आगे प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने कहा कि लता जी ने संगीत की दुनिया में स्थान तो बनाया ही साथ ही वो ममता, मानवता की प्रतीक थी, इसलिए उनका व्यक्तित्व संगीत के साथ ही बहुत बड़ा था। आज ऐसी महान आत्मा हम सभी के बीच नहीं रही, इससे देश शोकाकुल है। मैं अपनी ओर से और हम सभी की तरफ से उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनको चरणों में स्थान दें, उनकी आत्म को शांति दें और परिवार के सभी सदस्यों को दु:ख सहने की ताकत दें।
जीवन के हर क्षेत्र के लोग हमें लता दीदी के प्रति अपना स्नेह जताते हुए हर पल मिलेंगे
उन्होनें कहा आज हम सब दुःखी हैं, पूरा देश दुःखी है। लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह आती हैं। भारत की जो पहचान उन्होंने बनाई, भारत के संगीत को जो स्वर दिया, उससे दुनिया को भारत को देखने का एक नया नजरिया मिला।