Advertisement

जौनपुर में PM Modi, बोले- यूपी के लोगों ने घोर परिवारवादियों की चालाकी को समझ लिया

PM Modi in Jaunpur
Share
Advertisement

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Jaunpur) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहते हैं कि सुंगधित इत्र और जौनपुर के मित्र, बड़ी किस्मत वालों को ही मिलते हैं। आज आप मित्र बनकर हमारा हौसला बढ़ाने आए हैं। हमारे साथियों को आशीर्वाद देने आए हैं। मैं आज गर्व के साथ कह सकता हूं कि जौनपुर ने भाजपा के साथ अपनी मित्रता को बखूबी निभाया है। अब तक के मतदान ने भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी की सरकार बनाना तय कर लिया है। आज छठे चरण में भी भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान हो रहा है।

Advertisement

सुंगधित इत्र और जौनपुर के मित्र बड़ी किस्मत वालों को ही मिलते हैं

जौनपुर में PM Modi (PM Modi in Jaunpur) बोले ये विजय इसलिए जरूरी है क्योंकि उत्तर प्रदेश विकास के जिस पथ पर चल पड़ा है, उसे हमें अब थमने नहीं देना है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब पूर्वांचल के लोगों की आवाज दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बड़ी मजबूती के साथ गूंज रही है। घोर परिवारवादियों ने पूर्वांचल के लोगों को अपने हाल पर जीने पर छोड़ दिया था। घोर परिवारवादियों ने पूरी कोशिश की थी कि उत्तर प्रदेश जात-पात में बंट जाए। लेकिन यूपी के लोगों ने घोर परिवारवादियों की चालाकी को समझ लिया। आज यूपी एकजुट, एकमत खड़ा हो गया है।

घोर परिवारवादियों ने पूर्वांचल के लोगों को अपने हाल पर जीने के लिए छोड़ा

जनता को संबोधित करते हुए पीएम (PM Modi in Jaunpur) बोले भाजपा की नीयत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। भाजपा की नीति है जो भी योजनाएं बने वो हर लाभार्थी तक पहुंचे और बिना बिचौलिए के पहुंचे। माफियावादियों की नीयत क्या रही है, ये जौनपुर के लोग अच्छे से जानते हैं। याद कीजिए, यहां के एक गांव में जिन लोगों पर दलित परिवारों के घर जलाने का आरोप हैं, उन्हें ये लोग आशीर्वाद दे रहे हैं। इसलिए दलित, गरीब, पिछड़े और हमारी बहनों को ऐसे लोगों से सतर्क रहना है। ये समय पूरी दुनिया के लिए आये दिन गंभीर चुनौतियों को लेकर आ रहा है। इस लिए आपका वोट इन चुनौतियों से निपटने के लिए भारत को मजबूत बना रहा है।

विपक्ष पर वार करते हुए PM (PM Modi in Jaunpur) ने कहा कोरोना के मुश्किल समय में घोर परिवारवादी लोग कहां थे, उन्होंने क्या किया, ये यूपी के लोग कभी भी भूल नहीं सकते। ये लोग इस साजिश में जुटे थे कि भारत के टीके बदनाम कैसे किया जाए। ये लोग इस संकट को और गंभीर बनाने के लिए काम कर रहे थे। सरकार चलाने का इन माफियावादियों का तरीका रहा है- यूपी को लूटो, गरीबों के सपनों को कुचलो। इन्हें कभी आपका दर्द, आपकी तकलीफ, आपकी मुसीबत नजर नहीं आई।

Read Also:- UP Chunav 6th Charan: वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक हुआ 36.33 फीसदी मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें