Advertisement

गांधी जंयती पर PM मोदी का ग्राम पंचायतों से संवाद, बोले- जल जीवन मिशन को अधिक सशक्त बनाने के लिए आज कई कदम उठाए गए

Share
Advertisement

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल जीवन मिशन के 2 वर्ष’ ई-पुस्तिका का विमोचन किया। PM मोदी जल जीवन मिशन पर ग्राम पंचायतों और पानी समितियों/ग्राम जल और स्वच्छता समितियों (VWSC) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की हैं।

Advertisement

इस दौरान उन्होनें कहा कि पूज्य बापू और लालबहादुर शास्त्री दोनों महान व्यक्तित्वों के हृदय में भारत के गांव ही बसे थे। मुझे खुशी है कि आज के दिन देशभर के लाखो गांवों के लोग ग्राम सभाओं के रूप में जल जीवन संवाद कर रहे हैं। ऐसे अभूतपूर्व और राष्ट्रव्यापी मिशन को इसी उत्साह, उर्जा से सफल बनाया जा सकता है।

गांधी जंयती पर PM मोदी का ग्राम पंचायतों से संवाद

गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के बारे में ग्राम पंचायतों तथा पानी समितियों से संवाद करते एवं प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन ऐप तथा राष्ट्रीय जल जीवन कोष का शुभारंभ करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का विजन सिर्फ लोगों तक पानी पहुंचाने का ही नहीं है। ये विकेंद्रीकरण का भी एक बहुत बड़ा मूवमेंट है। इसका मुख्य आधार जन आंदोलन और जनभागीदारी है। जल जीवन मिशन को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए आज कई और कदम भी उठाए गए हैं।

प्रधानमंत्री बोले इस अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह जल जीवन मिशन ऐप पर मिल जाएंगी। गांव के लोग भी अपने यहां के पानी की शुद्धता पर बारीक नजर रख पाएंगे। एक सुखद एहसास हम सभी को है कि बापू के सपनों को साकार करने के लिए देशवासियों ने निरंतर परिश्रम किया है, अपना सहयोग दिया है। आज 2 अक्तूबर का दिन है। देश के 2 महान सपूतों को हम गर्व के साथ याद कर रहे हैं। पूज्य बापू और लाल बहादुर शास्त्री जी, इन दोनों महान व्यक्तित्वों के मन में गांव ही बसे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *