Advertisement

गणपति स्वामी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए PM Modi, कहा- आज योग और यूथ भारत की पहचान

Share

PM मोदी बोले (PM Attends Sachchidananda Birthday) आज हमारे स्टार्टअप को दुनिया अपने भविष्य के तौर पर देख रही है। हमारे उद्योग और ‘मेक इन इंडिया’ वैश्विक विकास के लिए उम्मीद की किरण बन रहे हैं।

PM Attends Sachchidananda Birthday
Share
Advertisement

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणपति सच्चिदानंद स्वामी (PM Attends Sachchidananda Birthday) के 80वें जन्मदिन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने कहा, श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामी जी का जीवन एक उदाहरण है। देश और दुनिया के अलग-अलग कोनों में कई आश्रम, इतनी बड़ी संस्था। अलग-अलग प्रकल्प। लेकिन सब की दिशा और धारा एक ही है। जीव मात्र की सेवा और जीव मात्र का कल्याण है।

Advertisement

हमारे स्टार्टअप को दुनिया अपने भविष्य के तौर पर देख रही

PM मोदी बोले (PM Attends Sachchidananda Birthday) आज हमारे स्टार्टअप को दुनिया अपने भविष्य के तौर पर देख रही है। हमारे उद्योग और ‘मेक इन इंडिया’ वैश्विक विकास के लिए उम्मीद की किरण बन रहे हैं। हमें इन संकल्पों के लिए लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। मैं चाहूंगा कि हमारे आध्यात्मिक केंद्र इसमें प्रेरणा के केंद्र बने। आज हम स्वामी जी का 80वां जन्मदिन एक ऐसे समय में मना रहे हैं, जब देश अपनी आजादी के 75 साल का पर्व मना रहा है। हमारे संतों ने हमेशा हमें स्व से ऊपर उठकर समस्त के लिए काम करने की प्रेरणा दी है।

आज भारत की पहचान योग भी है और यूथ भी

आगे उन्होनें कहा आज देश भी हमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सामुहिक संकल्पों का आह्वान कर रहा है। आज देश अपनी प्राचीनता को संरक्षित भी कर रहा है, संवर्द्धन भी कर रहा है और अपनी नवीनता को, आधुनिकता को ताकत भी दे रहा है। आज भारत की पहचान योग भी है और यूथ भी है। आज हमारे स्टार्टअप्स को दुनिया अपने भविष्य के तौर पर देख रही है। हमारी इंडस्ट्री, हमारा मेक इन इंडिया ग्लोबल ग्रोथ के लिए उम्मीद की किरण बन रहा है। हमें अपने इन संकल्पों के लिए लक्ष्य बनाकर काम करना होगा।

Read Also:- ‘राहुल बाबा आंखों से इटालियन चश्मा निकालो और भारतीय चश्मा पहन लो…’ अरुणाचल प्रदेश में गरजे अमित शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *