बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

PM मोदी के जन्मदिन के दिन खुलेगी बच्चों की किस्मत मिलेगी सोने की अंगूठी, जानें कैसे?

कल यानी 17 सितंबर को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं मे  से एक  नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  का जन्मदिन (Birthday) है वो इस दिन के बाद 72 साल के हो जाएंगे। इस खास दिन पर तमिलमाडु (Tamil Nadu) में नवजातों  को सोने  की अंगूठी दी जाएगी। देश के कई मुख्य मंत्रालय  ने बताया ये स्कीम एक सरकारी स्कीम के अंतरगत की जाएगी। मिली जानकारी  के अनुसार तमिलनाडु बीजेपी ने इसके लिए चेन्नई के RSRM अस्पताल का चयन किया है।

क्या है ये अनोखी स्कीम

  अब तक मिली जानकारी के हिसाब से स्कीम ये है कि पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर, 2022 को RSRMअस्पताल में जो बच्चे पैदा होंगे, उन्हें दो-दो ग्राम की सोने की अंगूठी दी जाएगी। सूत्रों की माने तो कीमत लगभग पांच हजार रुपये हो सकती है।

मोदी के जन्मदिन पर बंटेगी मछली

खबर तो ये भी  है कि कोलाथुर चुनाव क्षेत्र के लोगों को 720 किलो मछली बांटी जाएगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर से ही विधायक हैं। केंद्रीय मंत्री से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इलाके के लोगों को मछली दी जाएगी.

मोदी का जन्मदिन कैसे बनाएंगे खास

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Modi)  के जन्मदिन के दिन देश को एक ऐसा बेहतरीन नजारा देखने  को मिलेगा जो आज तक आपने नहीं देखा होगा।

बड़ी कबर है ये है कि अफ्रीकी देश नामीबिया से आठ चीतों को B747 जंबो जेट के जरिये भारत लाया जाएगा। इन चीतों को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला स्थित कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा, वहीं उन्हें रखा जाएगा।

कहा तो ये भी  जा रहा कि 1947 में आखिरी भारतीय चीते की गोली मार दी गई थी।

इसके बाद से समय कुछ ऐसा बदला कि  देखते ही देखते देश से चीतों  की प्रजाति विलुप्त होना शुरू हो गए। अफ्रीकन चीता इंट्रोडक्शन प्रोजेक्ट के तहत भारत में दूसरे देश से चीतों को फिर इंट्रोड्यूस करने की पहली कवायद शुरू हुई. सालों बाद इस कोशिश को हरी झंडी मिली तो कोरोना संकट के कारण ये काम रोकना पड़ा। इस तरह  से प्रधानमंत्री  का जन्दिन कुछ खास अंदाज में मनाया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button