Advertisement

पांच लोगों के समूह में, जो भी लखीमपुर जाना चाहते हैं, जा सकते हैं- UP सरकार

Share
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि पांच लोगों के समूह में जो भी लखीमपुर जाना चाहते हैं जा सकते हैं। राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा तीन अन्य नेताओं को लखीमपुर जाने की अनुमति मिल गई है।

Advertisement

जिसके बाद राहुल गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी और भूपेश बघेल लखनऊ पहुंच चुके हैं।

राज्य के गृह विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने काग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य नेताओं के लखीमपुर जाने की इजाज़त दे दी है।

राज्य के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा है कि अब पांच लोगों तक, एक साथ लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी जा रही है।

उन्होंने कहा, “जो भी जाना चाहता है, अब जा सकता है। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ पाबंदियां लगा रखी हैं पर ये आवाजाही को बाधित करने के लिए नहीं हैं।”

इसके अलावा सीतापुर एसपी और डीएम ने प्रियंका गांधी से गेस्ट हाउस में मुलाकात की है। लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मिलने की इजाज़त दे दी गई है। कांग्रेस ने बताया है कि पांच नेताओं को लखीमपुर जाने की अनुमति मिल गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए यूपी के गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया है कि हर राजनीतिक पार्टी को लखीमपुर जाने की इज़ाजत दी गई है। लेकिन हर पार्टी से अधिकतम पांच लोग ही जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में नेपाल की सीमा से सटे लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा में 4 किसानों समेत आठ लोगों के मौत हो गई थी।

बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि धारा 144 के चलते अगर पांच लोगों को जाने की अनुमति नहीं मिल सकती है तो फिर तीन लोगों को जाने की इजाज़त दी जाए। इससे पहले पांच नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जाने के लिए तैयार था लेकिन ऐसी ख़बरें थी कि इजाज़त नहीं दी गई है।

रविवार से हिरासत में हैं प्रियंका

हिंसा वाले दिन से ही प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने की कोशिशों में लगी हुई हैं। लेकिन उन्हें सीतापुर में ही हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई थी। जिसके बाद प्रियंका ने पुलिसक्रमियों से बहस का वीडियो भी ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।

हिसारत में रहते हुए प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा था कि ‘’ मुझे तो हिरासत में ले लिया है लेकिन केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ़्तारी कब होगी? आप लखीमपुर क्यों नहीं आ रहे हैं? ‘’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहले से ही सीतापुर में एक गेस्ट हाउस में नज़रबंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें