Advertisement

आजमगढ़ में जीत दर्ज करने के बाद CM योगी से मिले निरहुआ, दिया ये खास गिफ्ट

Nirhua met CM Yogi
Share
Advertisement

लखनऊ: मंगलवार को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के सांसद व भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Nirhua met CM Yogi) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें सीएम योगी को भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भेंट की। निरहुआ के साथ भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री योगी ने निरहुआ को जीत की बधाई दी।

Advertisement

दिनेश लाल यादव ने की सीएम योगी से मुलाकात

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirhua met CM Yogi) ने अपने ट्विटर हैंडल पर यूपी सीएम से मुलाकात की तस्वीर साझा की है और लिखा माननीय मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी का आजमगढ़ की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। फोटो में निरहुआ के साथ उनके भाई प्रवेश लाल यादव और उनकी दोस्त आम्रपाली दुबे भी दिखाई दे रही हैं।

निरहुआ ने योगी को भगवान राम की एक प्रतिकृति भी की गिफ्ट

बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई थी। आजमगढ़ सपा का मजबूत किला माना जाता था। इस सीट पर भाजपा की जीत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा संकेत है। चुनाव नतीजे के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीतेगी।

Read Also:- Yogi Cabinet Meeting: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, इन 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें