MP को मिली बड़ी सौगात, जबलपुर में बनेगा नर्मदा कॉरिडोर

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जबलपुर के गैरिसन मैदान मे राज्य स्तरिय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथी के तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और कहा कि जबलपुर के 17 नर्मदा घाटों को जोड़ते हुए हम एक कॉरिडोर का निर्माण करवाएंगे जो नर्मादा पथ कहलाएगा।
कॉरिडोर का निर्माण 3 चरणों मे पुरा कराया जाएगा जो अपने आप में बेहद अद्भुत होगा। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
जानें क्या कहा मुख्यमंत्री ने?
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज मध्यप्रदेश भारत का सबसे ज्यादा प्रगतिवाला राज्य बन चुका है।यहाँ निरंतर एयरपोर्ट,फ्लाईओवर,हाईवे,रिंग रोड़ आदि के कार्य चल रहे हैं.राजधानी भोपाल से ज्यादा जबलपुर में विकास कार्य किये जा रहे है।
बताया जा रहा है कि जबलपुर को प्रदेश का दुसरा औधोगिक क्षेत्र बनाने कि योजना चल रही है.जिसमें लॉजिस्टिक पार्क बनाकर हर तरह का उद्योग स्थापित किया जाएगा।