बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खड़गे VS शशि थरूर: कांग्रेस अध्यक्ष पद का रिजल्ट आज, किसके सिर सजेगा ताज?

Congress President Result: आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी। साथ ही आज तस्वीर साफ हो जाएगी कि मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरुर किसके सिर पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के नाम का ताज सजेगा। बताते चलें कि 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से जद्दोजहद चल रही थी। लेकिन आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) को उसका नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का रिजल्ट आज

इस बार गांधी परिवार (Congress President Result) की तरफ से किसी के भी अध्यक्ष बनने से इनकार करने पर वोटिंग को लेकर बात उठी, लेकिन चुनाव के आयोजन में भी काफी समय लग गया। इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लगभग 9900 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) में से करीब 9500 मेंबर्स ने सोमवार को मतदान किया था। सोमवार को करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था।

24 साल बाद पहली बार गांधी परिवार से बाहर का कोई बनेगा अध्यक्ष

बता दें कि गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते मल्लिकार्जुन खड़गे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, लेकिन शशि थरूर की वजह से मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। थरूर चौंका भी सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद (Congress President Result) के लिए चुनाव हो रहा है। वहीं इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।

Related Articles

Back to top button