Advertisement

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे अपने गुट के सभी विधायकों के साथ असम के लिए हुए रवाना, जानें

Share
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ शनिवार को देवी कामाख्या की पूजा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए है। फिलहाल इस यात्रा को लेकर कई सारे लोग ये क्यास लगाना शुरु कर दिए की कही फिर से महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचने की तैयारी शुरु हो गई। हालांकि ये सभी आरोप और दावे फिलहाल गलत ही माने जा रहे है। वहीं शिंदे गुट के इन सभी विधायकों और सांसदों के साथ बीजेपी नेता मोहित कंबोज भी मौजूद हैं।

Advertisement

दलअसल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके बागी विधायकों ने सरकार बनने से पहले मन्नत मांगी थी और मन्नत के पूरा होने के बाद सभी विधायक गुवाहाटी पहुंचे हैं। वहीं माना जा रहा है कि सभी विधायक मां कामाख्या मंदिर में दर्शन करेंगे और रविवार को वापस मुंबई लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गुवाहाटी दौरे पर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का शनिवार को गुवाहाटी शहर में नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा करने का कार्यक्रम है। इस साल जून में कार्यभार संभालने के बाद से यह उनकी गुवाहाटी की पहली यात्रा है। वहीं उसके पहले महाराष्ट्र में एक बड़ा राजनीतिक संकट देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *