Advertisement

ISRO ने एक बार फिर रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा में PSLV-C54 रॉकेट से एक साथ 9 सैटेलाइट किए लॉन्च

Share
Advertisement

ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने एक बार नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें इसरो ने आज शनिवार को अंतरिक्ष में एक और कमाल कर दिखाया है। ISRO ने आज 12 बजे एक साथ 9 सैटेलाइट को लॉन्च किया है। बता दें ISRO ने महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर नजर रखने के लिए इसरो ने शनिवार को तीसरी पीढ़ी के ओशियन-सैट का प्रक्षेपण किया। वहीं इसरो ने तमिलनाडु के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ओशनसैट-3 और भूटान के एक उपग्रह समेत आठ सैटेलाइट को पीएसएलवी-सी54/ईओएस-06 मिशन के तहत प्रक्षेपित किया है।

Advertisement

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में PSLV-C54 रॉकेट लॉन्च 

इसरो के वैज्ञानिक इसे अब तक के सबसे लंबे मिशन में से एक मान रहे हैं। इसमें रॉकेट दो कक्षाओं में उपग्रह ले जाएगा। प्रक्षेपण के 20 मिनट बाद ओशियन-सैट धरती से 742 किमी की ऊंचाई पर छोड़ा जाएगा। इसके बाद रॉकेट पृथ्वी की ओर लाया जाएगा और 516 से 528 किमी ऊंचाई पर बाकी उपग्रह छोड़े जाएंगे। वहीं ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि PSLV-C54 ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह यानी अर्थ ऑबजर्वेशन सैटेलाइट और अन्य आठ उपग्रहों को लक्षित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *