Advertisement

चुनावों में जनता गोवा से भाजपा का सूपड़ा साफ़ कर,बनाएगी आम आदमी पार्टी की सरकार: मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक 2 महीने पहले भाजपा गोवा में अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। भाजपा ये मान रही है कि गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाकारापन के कारण जनता में उनके प्रति रोष बढ़ा है।  

Advertisement

BJP चाहे कितने भी मुख्यमंत्री क्यों न बदल ले, लेकिन नहीं बदलेगा जनता का मूड: उपमुख्यमंत्री

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को एक प्रेस-कांफ्रेंस के माध्यम से ये बात साझा की। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से ये पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी गोवा में विधानसभा चुनाव से केवल 2 महीने पहले प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री पद से हटाकर किसी अन्य को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। भाजपा हाईकमान ये मान रही है कि प्रमोद सावंत ने कोई काम नहीं किया है इसलिए 10 फेलियर पॉइंट के आधार पर गोवा में अपना मुख्यमंत्री बदल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ये मान चुकी है कि गोवा की जनता मौजूदा प्रमोद सावंत सरकार से दुखी है और प्रमोद सावंत के नेतृत्त्व में गोवा में भाजपा के लिए चुनाव लड़ना मुश्किल होगा। लेकिन मुख्यमंत्री बदलने से अब कोई फायदा नहीं होगा। गोवा की जनता अपना मूड बना चुकी है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

भाजपा ने माना गोवा की जनता मौजूदा प्रमोद सावंत सरकार से है दुखी, प्रमोद सावंत के नेतृत्त्व में गोवा में भाजपा के लिए चुनाव लड़ना होगा मुश्किल: मनीष सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद भाजपा गोवा में भी अपना मुख्यमंत्री चुनावों से ठीक पहले बदलने जा रही है क्योंकि भाजपा ये समझ चुकी है कि गोवा की जनता मौजूदा सीएम प्रमोद सावंत से दुखी है और परेशान हो चुकी है। भाजपा की चुनाव से 2 महीने पहले ये याद आया है कि प्रमोद सावंत ने गोवा में कुछ काम नहीं किया इसलिए उनके नेतृत्त्व में गोवा का चुनाव लड़ना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि ये देश के इतिहास में यह पहली बार होगा जब सत्ता में बैठी पार्टी ये माने के उनकी सरकार ने कोई काम नहीं किया है और जनता उनसे दुखी है। रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें