Advertisement

कोच्चि में पीएम मोदी ने किया नौसेना के नए निशान का अनावरण, बोले- आज से भारतीय नौसेना को मिला एक नया ध्वज

PM Modi Kerala Visit
Share
Advertisement

PM Modi Kerala Visit: केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का दूसरा दिन है, इस मौके पर उन्होंने कोचीन में नौसेना के नए निशान का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज केरल के समुद्री तट पर हर भारतवासी, एक नए भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है। आईएनएस विक्रांत पर हो रहा ये आयोजन विश्व क्षितिज पर भारत के बुलंद होते हौसलों की हुंकार है।

Advertisement

कोच्चि में पीएम मोदी ने किया नौसेना के नए निशान का अनावरण

पीएम मोदी (PM Modi Kerala Visit) बोले विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है। विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है। विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है। ये 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यदि लक्ष्य दुरन्त हैं, यात्राएं दिगंत हैं, समंदर और चुनौतियां अनंत हैं- तो भारत का उत्तर है विक्रांत। आजादी के अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है विक्रांत। आत्मनिर्भर होते भारत का अद्वितीय प्रतिबिंब है विक्रांत। ये हर भारतीय के लिए गौरव का अनमोल अवसर है। ये हर भारतीय का मान, स्वाभिमान बढ़ाने वाला अवसार है। मैं इसके लिए हर भारतीय को बधाई देता हूं।

आज से भारतीय नौसेना को मिला एक नया ध्वज

आगे उन्होनें कहा (PM Modi Kerala Visit) आज भारत विश्व के उन देशों में शामिल हो गया है, जो स्वदेशी तकनीक से इतने विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर का निर्माण करता है। आज आईएनएस विक्रांत ने देश को एक नए विश्वास से भर दिया है, देश में एक नया भरोसा पैदा कर दिया है। आज विक्रांत को देखकर समंदर की ये लहरें, आह्वान कर रही हैं, अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो प्रशस्त पुण्य पंथ हैं, बढ़े चलो-बढ़े चलो… INS विक्रांत के हर भाग की अपनी एक खूबी है, एक ताकत है, अपनी एक विकासयात्रा भी है। ये स्वदेशी सामर्थ्य, स्वदेशी संसाधन और स्वदेशी कौशल का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *