Advertisement

Holi Special Trains 2023: यूपी-बिहार के लिए चलाई जाएंगी 16 होली स्पेशल ट्रेनें

Share
Advertisement

होली का त्यौहार नजदीक आ चुका है। और त्यौहारों पर बड़े शहरों में काम करने वाले लोग अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर कुल 16 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा, कुछ अन्य जगहों राज्यों से होकर जाएंगी।

Advertisement

अगर आप भी होली पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और कंफर्म टिकट का इंतजार कर रहे हैं तो इन ट्रेनों में आप बुकिंग करा सकते हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग ओपेन कर दी है। आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनें किस रूट पर चलाई जाएंगी और इसकी टाइमिंग क्या होगी।

होली पर चलने वाले ट्रेनों की लिस्ट

♦ट्रेन नंबर 04053/04054 आनंद विहार टर्मिनल-उधमपुर-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व एसी एक्सप्रेस
♦ट्रेन नंबर 04672/04671 माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस
♦ट्रेन नंबर 04530/04529 बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस
♦ट्रेन नंबर 04066/04065 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल
♦ट्रेन नंबर 03251/03252 राजगीर-आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट वीकली स्पेशल ट्रेन
♦ट्रेन नंबर 05577/05578 सहरसा-अंबाला कैंट-सहरसा वीकली स्पेशल
♦ट्रेन नंबर 05269/05270 मुजफ्फरपुर-वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल
♦ट्रेन नंबर 04052/04051 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन
♦ट्रेन नंबर 04048/04047 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व होली स्पेशल
♦ट्रेन नंबर 04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
♦ट्रेन नंबर 04412/04411 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल
♦ट्रेन नंबर 04060/04059 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल होली रिजर्व ट्रेन
♦ट्रेन नंबर 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली सुपरफॉस्ट स्पेशल ट्रेन
♦ट्रेन नंबर 04064/04063 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस
♦ट्रेन नंबर 04070/04069 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
♦ट्रेन नंबर 04068/04067 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें