Noida: सीने में दर्द के बाद हिमाचल के राज्यपाल नोएडा के अस्पताल में भर्ती
Noida: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द और शारीरिक परेशानी की शिकायत के बाद नोएडा एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि शुक्ला को रविवार देर रात नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर गांव के रहने वाले हैं। वह चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं।