हरियाणा के बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया जाएंगे सलाखों के पीछे? वीडियो हुआ वायरल जाने वजह

हरियाणा के बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया के बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार Body Builder Bobby Kataria ने फिर से अपने तूफानी अंदाज में दिखाई दिए हैं। वो अक्सर वो अजब गजब वीडियो डालने के लिए चर्चा में रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें वो सोशल मीडिया Influencer भी हैं। आज उनका एक वीडियो धुएं की तरह वायरल हो रहा है। जिसमें वो हवाई यात्रा के दौरान सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहें हैं। बॉबी कटारिया गुरूग्राम के रहने वाले हैं। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आनन फानन में प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। अब तो मामला यहां तक पहुंच गया है कि Kataria पर गिरफ्तारी की तलवार भी गिरती नजर आ रही है। फिलहाल साथ ही साथ लोग विमान की सिक्योरिटी पर भी सवाल उठा रहे हैं
जांच के आदेश
गुरूग्राम के रहने वाले बॉबी कटारिया का हवाई जहाज के अंदर सिगरेट पीते हुए वीडियो
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar 🇮🇳 (@HindiKhabar) August 11, 2022
बॉबी कटारिया उत्तराखंड की सड़कों पर शराब वाले Video से मुश्किलें बढ़ीं
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड DGP ने दिए कार्रवाई के आदेश#BobbyKataria #SMOKING pic.twitter.com/JrVQtpz5mx
मिली जानकारी के मुताबिक कटारिया का वीडियो वायरल होने के बाद देश के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। इसी कड़ी में सिंधिया ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सिंधिया ने कहा कि इस तरह के खतरनाक व्यवहार के प्रति कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
जाने वायरल वीडियो में क्या है ?
वायरल वीडियो में बॉबी कटारिया को फ्लाइट के दौरान सिगरेट पीते देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि प्लेन स्पाइस जेट का है।स्पाइसजेट की ये फ्लाइट दुबई से दिल्ली आ रही थी। मालूम हो कि हवाई यात्रा के दौरान सिगरेट पीने पर प्रतिबंध है। इसीलिए इनकी गैरकानूनी हरकत का विरोध हो रहा है। Bobby Kataria के 6 लाख से भी ज्यादा Follower भी हैं।