Advertisement

Gujarat: हरियाणा-झारखंड के बाद अब गुजरात में पुलिसकर्मी को रौंदा, बीते 24 घंटे में तीसरी वारदात

Share
Advertisement

नई दिल्ली। हरियाणा और झारखंड के बाद अब गुजरात में एक पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी गई है। बीते 24 घंटे में तीन पुलिस वालों की हत्या ने सरकार के साथ-साथ आला अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुजरात के बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि राजस्थान के एक संदिग्ध ट्रक ने दोपहर एक बजे पुलिसकर्मी किरण राज को कुचल दिया। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि बीते 24 घंटों में इससे पहले झारखंड और हरियाणा में भी पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी गई।

Advertisement

झारखंड में महिला दरोगा की कुचलकर हत्या
झारखंड की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचलकर मार डाला। टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है। रांची के एसएसपी ने इसकी जानकारी दी। यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

इससे पहले मंगलवार को हरियाणा में DSP को कुचला था
बता दें कि इससे पहले मंगलवार दोपहर को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया था। तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर उन्हें कुचल डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें