Advertisement

सरकारी खजाने के लिए गुड न्यूज, 5वीं बार 1.65 लाख करोड़ रुपये का हुआ कलेक्शन

Share
Advertisement

सरकारी खजाने के लिए अगस्त महीने की शुरुआत होते ही अच्छी खबर आ गई है। जी हाँ बता दें जीएसटी कलेक्शन में बड़ा उछाल आया है। जीएसटी कलेक्शन जुलाई माह में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,65,105 करोड़ रुपये रहा है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisement

बता दें GST से सरकार ने जुलाई 2023 में 1,65,105 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसमें सालाना आधार पर 11% की ग्रोथ हुई है। जुलाई 2022 ये 1,48,995 करोड़ रुपए रहा था। जुलाई में लगातार पांचवीं बार ऐसा है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ से ऊपर गया है। इससे पहले जून में ये 1,61,497 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में था, जब ये आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 17 महीने से देश का GST कलेक्‍शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।

सरकार ने जो डाटा दिया है, उसके मुताबिक जुलाई महीने में 39,785 करोड़ रुपये का सेटेलमेंट CGST और 33,188 करोड़ रुपये का सेटेलमेंट SGST है। रेगुलर सेटलमेंट के बाद सरकार का कुल रेवन्यू सीजीएसटी के लिए 69,558 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 70,811 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। इससे पिछले महीने जून 2023 में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,61,497 करोड़ रुपये रहा था, जो साल-दर-साल आधार पर 12 फीसदी ज्यादा था। वहीं मई 2023 में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 1,57,090 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। 

ये भी पढ़ें: चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की पूरी की परिक्रमा, ISRO बोला-अब अगला पड़ाव चंद्रमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *