Advertisement

प्रचंड बहुमत से जीत रहीं द्रौपदी मुर्मू, उनका राष्ट्रपति बनना तय- रीता बहुगुणा जोशी

Draupadi Murmu
Share
Advertisement

वाराणसी। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बहुत ही सौम्य स्वभाव की हैं। वो भारत की विचारधारा सौम्यता में दृढ़ता की प्रतीक हैं। उनका राष्ट्रपति बनना तय है और उनके राष्ट्रपति बनने से हम सभी महिलाएं खुश हैं। उक्त बातें वाराणसी पहुंची प्रयागराज की सांसद और भाजपा की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) ने सर्किट हाउस में कहीं। 

Advertisement

प्रचंड बहुमत से जीत रहीं द्रौपदी मुर्मू 

राष्ट्रपति चुनाव की संसदीय मतों की गिनती समाप्त होने के बाद अब विधायकों के मतों की गिनती हो रही है। इस दौरान वाराणसी में मौजूद प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की प्रचंड बहुमत से जीत हो रही है। ये जीत भारत की उस सोच की है जिससे हम भारत के लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं। 

कठिन परिस्थितियों से निकलकर यहां पहुंची हैं द्रौपदी मुर्मू 

उन्होंने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के लिए कहा कि 10 करोड़ की आबादी का प्रतिनिधित्व करती है हमारी ये आदीवासी बहन। उन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर अपना स्थान बनाया और पहले विधायक, फिर मंत्री और राज्यपाल बनी। उनका सौम्या स्वभाव भारत की सौम्यता में दृढ़ता विचारधारा का प्रतीक है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें