Advertisement

Delhi MCD Election Results 2022: AAP ने 126 वार्डों में जीत के साथ दर्ज किया बहुमत, BJP 97 सीटों पर जीती

Share
Advertisement

दिल्ली नगर निगम चुनाव की गतगणना शुरू हो गई है। MCD चुनाव के एग्जिट पोल में लगभग सभी सर्वे एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत और भारतीय जनता पार्टी के 15 वर्षों के शासन के अंत हो गया है। इसी के साथ नगर निगम चुनाव की मतगणना के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई है। उसने अब तक 126 वार्डों में जीत हासिल कर ली है, बता दें बहुमत का आंकड़ा भी 126 है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 97 वार्ड जीते हैं, कांग्रेस सिर्फ 7 वार्ड में जीत सकी है, जबकि 2 वार्ड में निर्दलीय जीते हैं।

Advertisement

CM केजरीवाल AAP दफ्तर के लिए हुए रवाना

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। लेकिन अब तक आए परिणाम में AAP ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इसी के साथ बहुमत का आंकड़ा पार करते ही मुख्यमंत्री केजरीवाल पार्टी दफ्तर के लिए रवाना हो चुके है। वहीं AAP दफ्तर में कार्यकर्ताओं के बीच भारी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *