Advertisement

दिल्ली कैबिनेट ने केंद्र के प्रस्ताव के अनुरूप विधायकों के वेतन वृद्धि को दी मंजूरी, दिल्ली के विधायकों को मिलेंगे 30 हजार रुपए वेतन

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने आज केंद्र के प्रस्ताव के अनुरूप विधायकों के वेतन वृद्धि को मंजूरी दे दी। अब दिल्ली के विधायकों को 30 हजार रुपए वेतन मिलेंगे। कैबिनेट ने विधायकों के लिए केंद्र सरकार के प्रस्तावित वेतन को मंजूरी दी है। इसके बाद भी दिल्ली के विधायक पूरे भारत में सबसे कम वेतन पाने वाले विधायकों में से एक होंगे। दिल्ली के विधायकों का वेतन पिछले 10 साल से नहीं बढ़ा है। दिल्ली सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया था कि विधायकों का वेतन और भत्ते अन्य राज्यों के विधायकों के बराबर किया जाए।

Advertisement

दिल्ली के विधायकों के वेतन और भत्ते पिछली बार 2011 में बढ़ाए गए थे। पिछले 10 वर्षों में कोई वृद्धि नहीं हुई। भले ही दिल्ली में रहने की लागत में काफी वृद्धि हुई है। दिल्ली सरकार ने अन्य राज्यों के बराबर विधायकों के लिए 54,000 रुपए वेतन का प्रस्ताव दिया था। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसा करने की अनुमति नहीं दी और वेतन को 30 हजार रुपए तक सीमित कर दिया। इस तरह, अब दिल्ली के विधायकों के वेतन और भत्ते को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 90 हजार रुपए तक सीमित कर दिया है।

अब विधायकों को यह मिलेगा वेतन और भत्ता

विवरण                      प्रस्तावित (2021)

वेतन                       30,000

चुनाव क्षेत्र भत्ता              25,000

सचिवालयी भत्ता             15,000

टेलिफोन भत्ता               10,000

वाहन भत्ता                  10,000

कुल                       90,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *