देश में दम तोड़ रहा कोरोना वायरस, बीते 24 घंटे में 39,742 नए केस आए सामने

नई दिल्ली: भारत में COVID19 के 39,742 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,13,71,901 हुई। 535 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,20,551 हो गई है। 39,972 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,43,138 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,212 है।
भारत में थमती जा रही कोरोना की रफ्तार
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,18,210 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,31,50,864 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,18,756 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,62,89,567 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.36% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.31% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 34 दिनों से 3% से कम है।
बीते 24 घंटे में 39,742 नए केस आए सामने
साथ ही यह बहुत राहत की बात है कि रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 39,742 नए केस सामने आए हैं, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 31,371,901 हो गई है। वहीं, इसी दौरान देश में 535 लोगों की इस खतरनाक महामारी की वजह से मौतें हुई हैं। देश में अब तक 420,551 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। हालांकि, राहत की बात है कि एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।