Advertisement

सिक्किम में ल्होनक झील पर फटा बादल, तीस्ता नदी में आया सैलाब, 23 जवान लापता

सिक्किम में ल्होनक झील पर फटा बादल, तीस्ता नदी में आया सैलाब, 23 जवान लापता

सिक्किम में ल्होनक झील पर फटा बादल, तीस्ता नदी में आया सैलाब, 23 जवान लापता

Share
Advertisement

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी के सैलाब में सेना के 23 जवान लापता होने की ख़बर आ रही है। इसकी जानकारी गुवाहाटी से डिफेंस पीआरओ ने यह दी है। बता दें कि सिक्किम के चुंगथांग में ल्होनक झील के फटने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। झील फटने से तीस्ता नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और देखते ही देखते नदी ने विकराल रूप ले लिया। सेना के 23 लापता जवानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Advertisement

बादल फटने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों को किया अलर्ट

ल्होनक झील पर बादल फटने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया। गाज़ोलडोबा, दोमोहनी, मेखलीगंज, घीश, और बांग्लादेश के निचले इलाके ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इन इलाकों को खासतौर पर अलर्ट किया गया। उधर, मेलि में नेशनल हाइवे-10 पूरी तरह से बह गया है।  झील के फटने से फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रशासन अपने स्तर पर चौकसी बरत रहा है ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके।

ख़बरों के मुताबिक ल्होनक झील फटने से निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा है। वहीं तीस्ता नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

ये भी पढ़ें: Breaking: लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में कोर्ट से लालू-तेजस्वी और राबड़ी को मिली जमानत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें