Advertisement

CBSE 12th 2022 Topper: बुलंदशहर की तान्या सिंह बनीं टॉपर, 500 में से 500 अंक किए हासिल

Share

इस वर्ष 2022 की 12वीं परीक्षा में 14 लाख 44 हजार 341 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा में 14 लाख 35 हजार 366 परीक्षार्थी बैठे।

CBSE 12th 2022 Topper
Share
Advertisement

बोर्ड में पढ़ने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड ने आज शुक्रवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश CBSE 12th 2022 Topper के बुलंदशहर की तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। तान्या सिंह बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा है। वहीं परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।

Advertisement

दूसरी तरफ, नोएडा के अमिटी स्कूल की CBSE 12th 2022 Topper छात्रा ने युवाक्षी विग ने भी पूरे 500 स्कोर हासिल किया है। उन्होंने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इंगलिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइक्लोजी और पेंटिंग विषयों को चुना था। इन सभी विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किया है। छात्रा ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की है। 

बता दें, CBSE की ओर से लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी शाखा के प्रज्जवल यादव को 98.8% अंक मिले हैं। साइंस से एग्जाम देने वाले प्रज्जवल को गणित में 100 और फिजिक्स में 97 अंक मिले हैं। इसी के साथ, केमिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन और लाइब्रेरी साइंस में 99-99 अंक हासिल कर प्रज्जवल यादव ने अपने स्कूल में टॉप किया है।

इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। छात्र, अपनी ऑनलाइन मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। छात्र रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद अपने स्कूल जाकर अपनी मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।

इस वर्ष 2022 की 12वीं परीक्षा में 14 लाख 44 हजार 341 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा में 14 लाख 35 हजार 366 परीक्षार्थी बैठे। इसमें 13 लाख 30 हजार 662 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस बार 12वीं के रिजल्ट पर कोरोना का असर साफ तौर पर देखने को मिला है। इस बार परीक्षार्थी का पास प्रतिशत 92.71 फीसदी है, जो कि पहले से कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें