Advertisement

By Election Polls 2022: विधानसभा उपचुनाव में अब तक के रूझानों में इन कैंडिडेट्स ने बढ़ाई बढ़त, जानें अपडेट

Share
Advertisement

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों की मतगणना चल रही है। बिहार की मोकामा में आरजेडी आगे, गोपालगंज में भाजपा आगे, लखीमपुरखीरी में भाजपा को बढ़त, अंधेरी ईस्ट से उद्धव गुट प्रत्याशी आगे चल रही हैं। हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा के भव्य बिश्नोई आगे चल रहे हैं। वहीं, तेलंगाना की मुनुगुटे सीट पर भी भाजपा को बढ़त मिली हुई है।

Advertisement

महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) उम्मीदवार ऋतुजा लटके 11 हजार से ज्यादा मतों के साथ आगे चल रही हैं। खास बात है कि यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया था। सीट पर करीब 3 हजार नोटा डाले गए हैं। अंधेरी पूर्व सीट पर 4 निर्दलीय समेत कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

नौवें दौर की मतगणना के बाद राजद की नीलम देवी ने मोकामा विधानसभा सीट पर 39,063 वोटों के साथ बढ़त जारी रखी है. वहीं बीजेपी की सोनम देवी को अब तक 27,064 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *