Advertisement

Boat Accident: वाराणसी में 34 यात्रियों से ओवरलोड नाव गंगा नदी में डूबी, दो की हालत गंभीर

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आज सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दें काशी के अहिल्याबाई घाट पर शनिवार सुबह 34 यात्रियों से भरी ओवरलोड नाव गंगा नदी में डूब गई। हालांकि इस हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और वहां के लोकल लोगों द्वारा सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हालत गंभीर होने की वजह से दोनों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Advertisement

घाटों पर चीख पुकार मची

वहीं जिला प्रशासन की ढिलाई और नाविकों की मनमानी एक बार फ‍िर गंगा में जानलेवा साबित हुई है। वहीं इस हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद NDRF और जल पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। वहीं पुलिस ने बताया कि यह हादसा वाराणसी में शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इस नाव में दक्षिण भारतीय यात्री सवार थे। जो यहां दर्शन-पूजन के लिए गंगा घाट से काशी विश्वनाथ धाम के लिए जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद तय मानकों ने पालन करने वाला नाविक मौके से फरार हो गया। पुलिस इस मामले में अब केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *