मनोज तिवारी के सांसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने बचाई लाज, किया शानदार प्रदर्शन

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं जिसमें आप की बल्ले-बल्ले होती दिखाई दे रही है। जानकारी के लिए बता दें कि आप ने 132 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करके भाजपा के राजनीतिक हौसलों को परास्त करने का काम किया है।
भाजपा इस चुनाव में भले ही औंधे मूंह गिरक गई हो लेकिन लोकसभा की सभी सीटों पर अब भी उसी का दबदबा है। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा सत्ता में है। ऐसे में जानना भी बड़ा खास होगा कि कि नामी सांसद मनोज तिवारी के क्षेत्र से किस पार्टी के कितने पार्षद जीते हैं।
भोजपुरी गायक और भाजपा नेता उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में नगर निगम की 41 सीटें हैं। बता दें कि अब तक के रुझानों के मुताबिक, 20 सीटों पर भाजपा और 16 सीटों पर आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि आंकड़ों में लगातार बदलाव भी देखने को मिल रहा है।