Advertisement

Bipasha Basu Pregnancy: एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

bipasha basu
Share
Advertisement

बॉलीवुड में आलिया भट्ट, सोमन कपूर के बाद अब बिपाशा बसु के घर भी गुड न्यूज़ आने वाली है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु, जल्द ही मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए अपने फैंस और दोस्तों के साथ यह गुड न्यूज़ शेयर की। हांलाकि, पिछले कुछ दिनों से खबरें भी थी कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है, जिसपर बिपाशा बसु ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट होते ही बिपाशा के घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Advertisement

बिपाशा ने बेबी बंप के साथ फोटो भी साझा किया है, जिसमें बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बिपाशा ने सफेद रंग की कमीज पहनी हुई है, और बेबी बंप दिख रहा है। तस्वीर में करण बेबी बंप को टच कर रहे हैं। बिपाशा ने इसके साथ एक लम्बा इमोशनल नोट भी लिखा है।  बता दें, बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल, 2016 को हुई थी। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया था।

बिपाशा ने फैंस को दिया गिफ्ट

एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें बीते काफी वक्त से आ रही थीं, लेकिन हर बार बिपाशा और करण ने इस बात को महज एक अफवाह बताया। वहीं अब अचानक से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर ने हर किसी काफी सरप्राइज किया। साथ ही फैंस इस बात से काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर बिपाशा को बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें