Advertisement

Bank Holidays In August 2022: अगस्त में पूरे 18 दिन बैंक रहेंगे बंद, RBI ने किया ऐलान

Share

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अगस्त में कई दिन बैंक के बंद होने का ऐलान अपनी सूची में किया है। चेक करें किन तारीखों पर नहीं खुलेंगे बैंक।

बैंक
Share
Advertisement

अगस्त के महीने में रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस समेत कई त्योहार आ रहे है। इन त्योहारों की वजह से देश में छुट्टियां की भरमार हैं। इसलिए अगर आपकों बैक से जुड़े जो भी जरूरी काम है, उसे पहले निपटा लें। अगस्त महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अगस्त में कई दिन बैंक के बंद होने का ऐलान अपनी सूची में किया है। अगस्त में मुहर्रम (Muharram), रक्षाबंधन (Raksha Bandhan), स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), कृष्ण जन्माष्टमी (Janmaashtami) और गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) जैसे कई त्योहार है। जिनपर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। दूसरे/ चौथे शनिवार के साथ ही रविवार को भी बैंक बंद रहते है।

अक्सर क्या होता है बैंकों की छुट्टी का असर पूरे देश में पड़ेगा। इसलिए जिन्होने अपना बैंक संबंधी काम अगस्त माह में करना है छुट्टी की लिस्ट देखकर ही घरों से बाहर निकलें। अन्यथा पछताना पड़ेगा। अगस्त माह में अक्सर छुट्टियों की लिस्ट लंबी रहती है क्योंकि अगस्त में पड़ने वाले त्यौहार पूरे देश में मनाए जाते हैं। हालांकि अब ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट करते है तो इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करती है।

चेक करें किन तारीखों पर नहीं खुलेंगे Bank

  • 1 अगस्त 2022 –  द्रुपका शे-जी (सिक्किम में बैंक बंद)
  • 7 अगस्त 2022 – पहला रविवार 
  • 8 अगस्त 2022 –  मुहर्रम (जम्मू-कश्मीर)
  • 9 अगस्त 2022 – मुहर्रम (अगरतला, अहमदाबाद, अइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी)
  • 11 अगस्त 2022 – रक्षाबंधन (सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे)
  • 12 अगस्त 2022 – रक्षाबंधन (कानपुर-लखनऊ में बैंकों में काम नहीं होगा)
  • 13 अगस्त 2022 – दूसरे शनिवार की वजह से छुट्टी रहेगी
  • 14 अगस्त 2022 – रविवार की वजह से बंद रहेंगे बैंक 
  • 15 अगस्त 2022 – स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त 2022 – पारसी नववर्ष (मुंबई-नागपुर में बंद रहेंगे बैंक)
  • 18 अगस्त 2022 – जन्माष्टमी (सभी जगह अवकाश)
  • 19 अगस्त 2022 – जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती (अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, गटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंकों में काम नहीं होगा)
  • 20 अगस्त 2022 – कृष्ण अष्ठमी (हैदराबाद में बंद रहेंगे बैंक)
  • 21 अगस्त 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश रहेगा)
  • 27 अगस्त 2022 – चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश रहेगा)
  • 28 अगस्त 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश रहेगा)
  • 29 अगस्त 2022 – श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी में बंद रहेंगे बैंक)
  • 31 अगस्त 2022 – गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *