Advertisement

अमृतपाल ने सरेंडर किया या गिरफ्तारी हुई ? जानें क्या बोले IG

Share
Advertisement

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कान्फ्रेंस करके जानकारी सांझी की है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को आज सुबह 6.45 बजे गिरफ्तार किया है। आई.जी. ने दावा किया है अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया उसको गिरफ्तार किया गया है। उसे आज मोगा में स्थित गांव रोडे से पकड़ा गया है। आई.जी. ने बताया कि उन्हें पहले ही इनपुट मिले थे कि अमृतपाल गांव रोडे में हैं जिसके बाद इंजेलिजेंस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया गया। गुरुद्वारा साहिब के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गुरुद्वारा साहिब को हर तरफ से घेर लिया लेकिन इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को कायम रखा गया क्योंकि अमृतपाल गुरु घर के अंदर था जिसके चलते पुलिस वर्दी में गुरुद्वारा साहिब के अंदर नहीं जा सकती थी।

Advertisement

आई.जी. गिल ने बतायाा कि अमृतपाल को एन.एस.ए. वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस तुरंत अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ रवाना हो गई। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। इस दौरान सुखचैन सिंह गिल आई.जी. ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने पंजाब में पुलिस और सरकार का पूरा सहयोग दिया। पंजाब में शांति बनाई रखी। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी तरह का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब पुलिस तैनात की गई तो तब अमृतपाल गुरु घर में नतमस्तक हो रहा था। इसके बाद अमृतपाल के गुरुद्वारा साहिब के बाहर आने पर घेरा डालकर गिरफ्तार किया गया। 

ये भी पढ़ें: गिरफ्तारी से ठीक पहले, Moga के रोडेवाल गुरुद्वारे से Amritpal Singh का वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *