Advertisement

Uttrakhand: रुद्रप्रयाग में अमित शाह, बोले- भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध

Amit Shah in Rudraprayag
Share
Advertisement

उत्तराखंड/रुद्रप्रयाग: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में (Amit Shah in Rudraprayag) डोर-टू-डोर कैंपेन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में स्थित बाबा रुद्रनाथ मंदिर के दर्शन किए। रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में आयोजित ‘पूर्व सैनिक संवाद’ को अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल पहले मैं उत्तराखंड में आया था तब मैंने देवभूमि की जनता को कहा था कि अगर हमें पूर्ण बहुमत की सरकार वीरभूमि की जनता देती है तो हमारा वादा है कि जो काम 70 साल में नहीं हुए हैं वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे।

Advertisement

Amit Shah in Rudraprayag: उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए किया संघर्ष

अमित शाह बोले वर्षों तक उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के दमन को सहा। आज रामपुर तिराहे की घटना को कोई भुला नहीं सकता, उत्तराखंड के नौजवान अपने अधिकार के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे। श्रद्धेय अटल जी की सरकार आई तब उन्होंने उत्तराखंड की रचना की। उत्तराखंड में पूरे देश और दुनिया की श्रद्धा के केंद्र चारधाम हैं, इसलिए उत्तराखंड का विकास जरूरी है। देश का कोई भू-भाग ऐसा नहीं होगा, जहां से लोग चारधाम में नहीं आते होंगे। देश में सीमा का कोई ऐसा छोर भी नहीं होगा, जिसकी सुरक्षा के लिए उत्तराखंड का जवान तैनात न हो।

देश का कोई भू-भाग ऐसा नहीं होगा, जहां से लोग चारधाम में नहीं आते होंगे

आगे गृह मंत्री ने कहा मैं आज यहां भाजपा की ओर से, पूर्व सैनिकों और उत्तराखंड के निवासियों को धन्यवाद देने आया हूं कि आपने जिस तत्परता और वीरता के साथ देश की सुरक्षा की है इसी के कारण आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में देवभूमि की जनता ने मन खोलकर मोदी जी को आशीर्वाद देने का काम किया है। मैं जब जनरल बिपिन रावत जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने गया था, तो उनके घर में वीरता औऱ हौसले का माहौल देखकर हैरान था। किसी के मन में किसी भी तरह की ग्लानि नहीं थी, सबके मन में यही भाव था कि जनरल साहब देश के लिए काम करते-करते शहीद हुए हैं।

उन्होनें कहा भाजपा की स्थापना से ही देश की सुरक्षा, सैन्य बलों का आधुनिकीकरण, सैनिकों को सुविधा और रिटायर्ड सैनिकों की सुविधाओं में बदलाव करने के लिए भाजपा हमेशा कटिबद्ध रही है। 50 के दशक से आज तक हमारा कोई भी चुनावी घोषणा पत्र निकाल कर देख लीजिए, अनेक ऐसे काम भाजपा ने किए हैं जिससे देश की सेना का सम्मान बढ़ने का काम हुआ है। देश की सुरक्षा, सैन्य बलों का आधुनिकीकरण, सैनिकों की सुविधा और रिटायर्ट सैनिकों की सुविधा में बदलाव के लिए भाजपा हमेशा कटिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2015 में वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया है। यही बताता है कि भाजपा की प्राथमिकता क्या है।

भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध

साथ ही शाह (Amit Shah in Rudraprayag) बोले रक्षा के आधुनिकीकरण और शस्त्र के उत्पादन में आत्मनिर्भरता में भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने ढेर सारे काम किए हैं। सैनिकों को आधुनिक से आधुनिक रक्षा सामग्री मिले, क्वालिटी में कोई कंप्रोमाइज न हो, इस प्रकार के अनेक कार्यक्रम भाजपा सरकार ने अपने हाथ में लिए हैं। भाजपा हमेशा से देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है।

Read Also: इस बार चुनाव होगा काम बनाम कारनामों का: CM धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *