Advertisement

Alipur Wall Collapse के मामले में दिल्ली पुलिस ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार, मालिक फरार

Share
Advertisement

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार सिकंदर दास और साइट सुपरवाइजर सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन का मालिक शक्ति सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Advertisement

आपको बता दें कि अलीपुर के बकौली गांव के शुक्रवार को 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि आठ मजदूर घायल हो गए थे। इसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब निर्माणाधीन गोदाम की दीवार के नजदीक नींव खुदाई का काम हो रहा था।

हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बचाव टीम ने मजदूरों व स्थानीय निवासियों की मदद से 13 लोगों को बाहर निकाला। सभी को नजदीकी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से पांच मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि बकौली गांव में चौहान धर्मकांटा के पास एक गोदाम का निर्माण हो रहा है। इसकी 100 फीट लंबी व 15 फीट ऊंची दीवार तैयार कर ली गई थी। इसी के बगल शुक्रवार दूसरी गोदाम बनाने के लिए जेसीबी से नींव की खुदाई का काम चल रहा था। करीब 20 मजदूर मौके पर थे।

मलबे से निकाले गए मजूदरों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल आठ में से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *