अखिलेश यादव का वार, बोले- सरकार ने UP को किया बर्बाद, किसानों को कुचला, महंगाई बढ़ाई

कुशीनगर: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुशीनगर में प्रेस वार्ता, बोले-
जो संदेश जा रहा है, वह बदलाव का है और 22 में बदलाव होना है।
जनता बदलाव चाहती है।
BJP ने साढ़े 4 साल में अपना संकल्प पत्र पलट कर नहीं देखा, ऐसी कौन सी सरकार होती है जो अपने किए गए वादों को पूरा ना करें।
इस सरकार ने महंगाई बढ़ाई: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
कुशीनगर में समाजवादी पार्टी विजयरथ यात्रा के दौरान SP प्रमुख अखिलेश यादव बोले मुझे नहीं लगता है कि भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कुशीनगर की जनता के लिए कोई बड़ा फ़ैसला लिया हो। हमने ज़िले के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की थीं। आज उत्तर प्रदेश कस्टोडियल डेथ में सबसे आगे है क्योंकि ठोको राज चल रहा है, ठोको राज में पता ही नहीं है कि कौन किसको ठोक दे।
सपा अध्यक्ष की बड़ी बातें…
किसान दुखी है, आय दुगनी नहीं हुई, महंगाई बढ़ गई।
जिस समय पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ती है, हर जरूरत की चीजों के दाम बढ़ जाते हैं।
गरीबों की जेब खाली करके अपनी तिजोरी भर रही है सरकार।
सरकार ने न केवल UP को बर्बाद किया है बल्कि किसानों को कुचला।
हम बैकवर्ड होकर भी फॉरवर्ड है और बाबा मुख्यमंत्री फॉरवर्ड हो कर भी बैकवर्ड।