
दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की महारैली के आयोजन स्थल रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इधर, रैली के संबंध में आज सांसद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने छल कपट से केजरीवाल सरकार की शक्ति छीनी है। आज यहां लोग इकट्ठे होकर बताएंगे कि केंद्र सरकार ने जो किया उससे लोग खुश नहीं हैं।
बता दें कि आम आदमी पार्टी की महारैली को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है। उन्होंने जनता से महारैली में आने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है ‘दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने वाले केंद्र सरकार के तानाशाही अध्यादेश के ख़िलाफ़ कल दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट होंगे। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हो रही इस महारैली में आप भी ज़रूर आएँ।’
ये भी पढ़ें: राजस्थान में Aam Aadmi Party का बढ़ रहा कारवां, टेंपो और रिक्शा चालकों ने ली पार्टी की सदस्यता