Advertisement

MP में आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद, भोपाल में भरी हुंकार

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर आप ने कमर कस ली है। राजधानी भोपाल में आज आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित कर भाजपा और कांग्रेस को जमकर कोसा है, कार्यक्रम भोपाल के दशहरा भेल मैदान में संपन्न हुआ।

Advertisement

क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने?

अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने कहा कि पहले देश में होती थी जात-धर्म की राजनीति, हमें काम की राजनीति आती है। दिल्ली में 12 Lakh नौजवानों को Jobs मिली Punjab में एक साल में 27,000 सरकारी Jobs दीं MP के नौजवानों ने आंदोलन किया तो Police ने डंडे बरसा दिए MP में भी सबको नौकरी देंगे। हम Delhi-Punjab में Govt बनाने के बाद, Gujarat में 14% वोट ले आए। इसलिए मुझपर कीचड़ फेंकना शुरू किया क्या कभी कोई भ्रष्टाचारी School-Hospital बनाता है? भ्रष्टाचारी तो Govt School-Hospital बर्बाद कर, Pvt Schools-Hospitals को फ़ायदा पहुंचाता है। PM पढ़ा-लिखा नहीं होगा तो कोई भी बेवकूफ़ बना देगा कि Notebandi कर दो-“भ्रष्टाचार-आतंकवाद ख़त्म हो जाएगा” क्या भ्रष्टाचार-आतंकवाद ख़त्म हुआ? पढ़े-लिखे PM को Economy-Technology, Science की जानकारी होगी।

आपको बता दें कि आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह जून करीब 1 माह से मध्यप्रदेश में डेरा जमाए हुए थे। दोनों नेता लगातार एक के बाद एक मिटींग कर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे थे। प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह जून ने बताया कि मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में AAP 230 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होनें यह भी कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस और भाजपा को काम करने का भरपूर मौका दिया, हमे पूरा विश्वास है प्रदेश की जनता काम की राजनीति को अपनाएगी और अरविंद केजरीवाल मॉडल पर मोहर लगाएगी।

नगर निकाय चुनाव में किया बेहतर प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने पिछले साल हुए नगर निकाय चुनाव में सिंगरौली सीट पर जीत दर्ज की थी, और रानी अग्रवाल के रुप में प्रदेश को पहला मेयर दिया था। सिंगरौली के साथ- साथ पुरे प्रदेश में आप के 52 पार्षद चुनाव जिते थे। इस चुनाव में आप को 6.3% वोट मिलें थे। साथ ही पंचायत चुनाव में 10 जिला पंचायत सदस्य, 27 जनपद पंचायत सदस्य और 118 सरपंच चुनाव जीते थे।

ये भी पढ़े: Champawat: हाईवे किनारे मिला 83 वर्षीय वीरांगना का शव, परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *