Advertisement

Aaj Ka Rashifal 10 दिसंबर 2022:  आज का दिन राशियों के लिए रहेगा मिलाजुला, जानें अपनी राशि का हाल

Share
Advertisement

आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशियों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।

Advertisement

मेष

साहस पराक्रम दिखाएंगे। उत्साह से भरे रहेंगे।  सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे। परिचय का लाभ मिलेगा। अनुकूलन बना रहेगा। लाभ बढ़त पर रहेगा। निजी बातों के प्रति संवेदनशील रहेंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके साथ कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। नवीन कार्यों को बढ़ावा देंगे। आदर्शों का पालन करेंगे। सभी का सम्मान रखेंगे।

मिथुन

आज का दिन आपको किसी कार्य में जोखिम उठाने से बचना होगा। आपको अपने पुराने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई बड़ा व लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों को गति देंगे। करियर व्यापार बेहतर बना रहेगा। भेंट वार्ता में सफल होंगे। लक्ष्य बनाए रखेंगे।

कन्या

आज आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा।  कार्यक्षेत्र में आप अपना काम दूसरे पर ना टालें, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों की डूबी हुई रकम उनको प्राप्त हो सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

तुला

आज का दिन निवेश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उच्च शैक्षिक कार्यों में उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय देंगे। भाग्य बल बढ़त पर रहेगा। दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे। विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। करियर व्यापार अच्छा रहेगा। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ेगा। व्यक्तिगत प्रयासों को गति देंगे। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको कोई चोट आदि आने की संभावना बनती दिख रही है।

धनु

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपनी नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने नहीं देना है। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता रहेगी। कामकाज में धैर्य और विश्वास दिखाएंगे।

मकर

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अपनों का भरोसा बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत से विरोधियों पर अंकुश बढ़ाएंगे। नीति नियमों पर अमल रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।

मीन

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। फिर भी आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे। परिस्थितियां मिश्रित फलकारक रहेंगे। कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। सबके हित की सोच बढ़ाएं। विनम्रता से काम लें। बड़प्पन बढ़ाएं। भावुकता से बचें। जल्दबाजी न दिखाएं। पारिवारिक मामलों में सहज में सहज सजग रहें। जिद से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें