Advertisement

सिंगल चार्ज में 326Km रेंज के साथ दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Share
Advertisement

इनमें गेट्स कार्बन बेल्ट का इस्तेमाल किया गया है।। इन्हें फिलहाल अमेरिका और यूरोप में उपलब्ध करवाया जाएगा।इनकी डिलीवरी जुलाई से शुरू होने की बात कही गई है। FUELL की ओर से लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक Fluid-2 और Fluid-3 को लॉन्च किया गया है। इनकी खास बात इनकी रेंज है। कंपनी का कहना है कि टॉप मॉडल ई-बाइक 362km की रेंज तक जा सकती है जो कि ईलेक्ट्रिक बाइसाइकिल में अब तक की सबसे बड़ी रेंज बताई जा रही है। इनमें 7 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स मिलता है। इनकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Advertisement

FUELL Fluid 2, Fluid 3 Electric Bike priceFUELL Fluid 2 और 3 इलेक्ट्रिक बाइक्स को कंपनी ने कई कलर ऑप्शंस में पेश किया है। इसके Fluid 2 और 2S की कीमत 3999 डॉलर (लगभग 3,27,000 रुपये) बताई गई है। जबकि Fluid 3 और 3S की कीमत 3699 डॉलर (लगभग 3,02,000 रुपये) बताई गई है। बाइक का यह प्राइस IndIegogo के लिए बताया गया है। इन्हें फिलहाल अमेरिका और यूरोप में उपलब्ध करवाया जाएगा। इनकी डिलीवरी जुलाई से शुरू होने की बात कही गई है।

 
FUELL Fluid 2, Fluid 3 बाइक के फीचर्स लगभग एक समान हैं लेकिन कहीं कहीं पर इनमें अंतर देखने को मिलता है। Fluid 3 में 177km की रेंज बताई गई है जबकि Fluid 3S में 326km की रेंज बताई गई है। लेकिन यह दो बैटरी के साथ संभव बताई गई है। Fluid-3 ई बाइक में सिंगल 1,000 W की 51.8V बैटरी दी गई है। बाइक्स में एल्यूमीनियम के फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही मॉडल्स में Tektro के हाइड्रॉलिक ब्रेक्स दिए गए हैं। इसमें गेट्स कार्बन बेल्ट का इस्तेमाल किया गया है जिसके बारे में कहा गया है कि यह किसी तरह का मेंटेनेंस भी नहीं मांगती है। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो इनमें ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। कंपेनियन ऐप में यूजर को कई तरह के नोटिफिकेशन मिल जाते हैं। जिसमें कि बाइक के सिस्टम में कुछ गड़बड़ी आने का नोटिफिकेशन फीचर भी शामिल है। इसके अलावा यूजर अपनी बाइक को इसकी मदद से लोकेट भी कर सकता है। रिमोट तरीके से बाइक को लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा, राइडिंग डेटा और यूसेज आदि के बारे में भी डेटा मिलता है। 

इनकी टॉप स्पीड की बात करें तो Fluid-2/Fluid-3 में 25km/h की स्पीड दी गई है। जबकि 2S और 3S मॉडल्स में 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड दी गई है। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि इनके S वेरिएंट्स में स्पीड भी ज्यादा दी गई है और रेंज भी ज्यादा दी गई है। इनके लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता भी हो सकती है, ऐसा कहा गया है। इसके अलावा इंश्योरेंस आदि की भी जरूरत पड़ सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *