Vastu Tips: घर में बरकत लाने के लिए करें ये उपाय

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा पर आधारित होता है। इसमें घर की दिशाओं और घर में कौन सी वास्तु कहां रखी है सभी का एक ख़ास महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार इसका असर घर के सदस्यों पर भी पड़ता है। मन जाता है घर में वास्तु दोष हो तो घर में बरकत होनी रुक जाती है। आज हम वास्तु के कुछ उपायों के बारे में जानेंगे।
वास्तु के इन उपायों को आजमाएं
वास्तु शास्त्र में कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हे करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आप भी अपने जीवन में सुख शांति लाना चाहते है तो वास्तु के इन उपायों को जरूर आजमाएं।
इन बातों का रखें हमेशा ध्यान
- वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आती है। अगर आईना है भी तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आईने पर सुबह सोकर उठते ही सीधी नजर न जाये।
- मान्यता है कि गुग्गुल का धुआं घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है। इसके चलते सप्ताह में एक बार पूरे घर में गुग्गुल का धुआं जरूर करें इससे घर में खुशियां आती हैं।
- शास्त्र के अनुसार हमेशा पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में खुशहाली भी आती है।
- टूटी-फूटी चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। मान्यता है कि ये चीजें घर में दरिद्रता लेकर आती हैं इसलिए इसे निकाल देना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र में पूजा स्थल के पास सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर जलाना शुभ माना गया है। मान्यता है ये उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि आती है।
ये भी पढ़ें : Vastu Tips in Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में क्या होना चाहिए?