Madhya Pradeshराज्य

20 साल की लड़की से रेप की कोशिश, नाकाम होने पर लड़की की आंखों में डाला तेजाब

भोपाल: पन्ना जिले के बरहो गांव से शर्मनाक घटना सामने आई है। दो लड़को ने एक 12वीं क्लास की लड़की को किडनैप कर उसके साथ रेप करना चाहा, लेकिन लड़की ने जब खुद को बचाने की कोशीश की तो उसकी आंखों में तेजाब जैसा पदार्थ डाल दिया। इससे उसकी आंखें जल गई, और वह नेत्रहीन हो गई है। उन दोनों लड़को ने लड़की और उसके भाई को साथ में किडनैप किया था।

फिलहाल पीड़ित चित्रकूट के एक आंखों के हॉस्पिटल में भर्ती है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया है कि दोनों आरोपी लड़कों को वहीं खेतों से रात में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने उनकी पहचान की थी। दोनों पीड़िता के जानने वाले हैं। इनकी पहचान सुमेर सिंह और गोल्डी राजा के रूप में हुई है।

आरोपियों को उनकी रिश्तेदार को भगाने में इस लड़की पर था शक

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की एक रिश्तेदार किसी के साथ भाग गई थी। आरोपियों को शक था कि पीड़ित लड़की ने उसकी मदद की थी। गुरुवार को लड़की और उसके भाई को किडनैप करके पहले उस रिश्तेदार के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश हुई। लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने लड़की का रेप करने की कोशिश की और फिर तेजाब जैसा पदार्थ उसकी आंख में डाल दिया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये वारदात मध्य पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र से सामने आई है। जिसमे लड़की के साथ रेप की कोशिश व उसकी आंखें में तेजाब जैसा पदार्थ डालकर जला दिय़ा है, और उसके भाई के साथ मारपीट व छेड़खानी की गई है।

Related Articles

Back to top button