खेलबड़ी ख़बर

एशिया कप: भारत ने जीता फाइनल मुकाबला, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

भारत ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। भारत ने खिताबी जंग में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ एशिया कप 2023 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों के चारों खाने चित्त कर दिया। गेंदबाजों ने श्रीलंका को 50 रन पर ऑलआउट कर दिया। वहीं इस मुकाबले को भारत ने आसानी से अपने नाम कर लिया।

इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप का फाइनल मुकाबला जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने एशिया कप में 8वीं बार जीत दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button